मुख्य समाचार
दुद्धी को जिला बनाओ 30 घंटे भूख हड़ताल के समर्थन में कल व्यापार मंडल बंद।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
👉 जिला बनाओ का समर्थन में सड़क पर उतरे व्यापारी।

दुद्धी सोनभद्र दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के 30 घंटे भूख हड़ताल के संबंध में कल व्यापार मंडल के आव्हान पर समस्त दुकानें बंद रख जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के समर्थन में आज व्यापारियों के बीच युद्ध स्तर पर जनसंपर्क किया गया।

समर्थन मे व्यापार मण्डल अध्यक्ष के साथ कल दुद्धी बन्द/व्यापार बन्द की घोषणा की जानकारी देकर समर्थन में दुकानदारों ने भी अपना समर्थन दिया है।

दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पांडे एडवोकेट, व्यापार मंडल अध्यक्ष अक्षयवर नाथ, जय बजरंग अखाड़ा समिति अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरी, सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एडवोकेट, सहित दर्जनों लोग मौके पर मौजूद रहे l
Live Share Market