भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल के नवनियुक्त प्रभारी अशोक मौर्या के प्रथम आगमन पर परिचयात्मक बैठक सम्पन्न।

डाला – सोनभद्र / अनिल कुमार अग्रहरी – सोन प्रभात
चोपन सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल के नवनियुक्त प्रभारी श्री अशोक मौर्या जी के प्रथम आगमन पर परिचयात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह जी के अध्यक्षता में रेलवे रामलीला मंच पर संपन्न हुआ । सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम गान से बैठक का शुभारंभ हुआ ।

बैठक में सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह जी द्वारा मंडल प्रभारी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही चोपन मंडल के विस्तार में मनीष तिवारी को मंडल उपाध्यक्ष एवं रामदुलारे गोण को मंडल महामंत्री युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप गिरी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जिलाजीत यादव, अनुसूचित मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बुधीराम बैसवार को बनाए जाने पर अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

परिचयात्मक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी अशोक मौर्या जी ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर विजय दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें एवं यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी के जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर गांव-गांव संपर्क करें ।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विधानसभा विस्तारक सुरेंद्र मिश्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्येंद्र आर्य ,राजेश अग्रहरि, नमामि गंगे के जिला संयोजक महेंद्र केसरी, मंडल उपाध्यक्ष मनीष प्रताप सिंह ,धर्मेंद्र जायसवाल ,बृजेश पांडे, मंडल मंत्री कामेश्वर विश्वकर्मा, सत्यदेव पांडे, शक्ति केंद्र प्रमुख मनोज सिंह सोलंकी ,भोला जयसवाल, अमरनाथ पनिका , मनोज पांडे, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष प्रेम पटेल जी ने किया ।
