मुख्य समाचार
तीन वारंटी गिरफ्तार।
सोनभद्र- सोनप्रभात – वेदव्यास सिंह मौर्य
डीआईजी विंध्याचल के निर्देशन में वांछित, जिला बदर, इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान में रायपुर पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। आदित्य जायसवाल पुत्र फेकू जायसवाल निवासी गोटी बांध के उपर धारा १४७,३२३,५०४,३(२)५ एस सी एस टी एक्ट में वांछित था काफी समय से फरार चल रहा था।
राजेन्द्र पुत्र सुखलाल निवासी गोटी बांध थाना रायपुर धारा ३२३,५०४ में वांछित था। श्याम सेर यादव पुत्र बचाउ यादव निवासी डीबी डीबा थाना रायपुर,मांची थाने में धारा ३७९,४११ में वांछित था लम्बे समय से फरार चल रहा था। तीनों अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।