gtag('config', 'UA-178504858-1'); धूम-धाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, हुआ अखंड पाठ उपजिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार ने भी कीर्तन में लिया हिस्सा। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

धूम-धाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, हुआ अखंड पाठ उपजिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार ने भी कीर्तन में लिया हिस्सा।

दुद्धी – सोनभद्र 

जितेंद्र चन्द्रवंशी – सोनप्रभात

दुद्धी/सोनभद्र| शासन के निर्देशानुसार कस्बे के श्री संकट मोचन मंदिर पर आज महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े धूम धाम से मनाया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी रमेश कुमार व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने हनुमान जी के पूजन व उनके प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद अखंड रामायण का पाठ शुरू किया गया जो सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू हुआ अखंड रामायण का पाठ देर शाम तक चला। इस मौके पर मंदिर के पुजारी कल्याण मिश्र ,अधिशाषी अधिकारी भारत सिंह , वार्ड सदस्य धीरज जायसवाल के साथ काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close