अटेवा कार्यकारिणी का म्योरपुर ब्लॉक मे किया गया गठन ।

म्योरपुर – सोनभद्र / आशीष गुप्ता / सोन प्रभात
अटेवा म्योरपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य की अध्यक्षता में बिड़ला विद्या मंदिर इण्टरमीडिएट कॉलेज म्योरपुर में किया गया।बैठक में पुरानी पेंशन के लाभ व नई पेंशन से होने वाली हानियों के बारे में चर्चा की तथा पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को मजबूत बनाने के सम्बन्ध में चर्चा परिचर्चा की गयी।

बैठक में अटेवा ब्लॉक म्योरपुर कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में कमलेश कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष व राधेश्याम पाल जिला मंत्री रहे, तथा अनुमोदन सूर्यप्रकाश सिंह जिला महामंत्री व शैलेन्द्र सिंह संगठन मंत्री ने किया।

कार्यकारिणी गठन में आलोक कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, राजू को ब्लॉक महामंत्री, विनोद कुमार को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, महेंद्र प्रताप सिंह को ब्लॉक संरक्षक, विवेक कुमार राय व सुरेश चंद्र यादव को ब्लॉक उपाध्यक्ष, अनुराग श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, मनु वर्मा को ब्लॉक संयुक्त मंत्री मनोनीत किया गया।बैठक में सूर्यप्रकाश सिंह ने कहा कि यदि हमे पुरानी पेंशन पाना है तो हम सभी को संघर्ष करना होगा। कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी को अटेवा की सदस्यता ग्रहण कर अटेवा से जुड़कर संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया गया।

राधेश्याम पाल ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है जिसे हम सरकार से लेकर रहेंगे।शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे की लाठी है, यदि हमे पुरानी पेंशन बहाल नही होगी तो हमारा बुढापा बहुत ही कष्टमय होगा।

बैठक में मोहम्मद आरिफ ब्लॉक अध्यक्ष प्राथिमिक शिक्षक संघ बभनी, संतोष यादव, अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष बभनी ने भी सभी को पुरानी पेंशन बहाली के लिए आन्दोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने सभी मनोनीत पदाधिकारीगणों को सभी को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को अटेवा के आंदोलन को मजबूत बनाते हुए 22 अक्टूबर को NPS भारत छोड़ो पद यात्रा तथा 21 नवम्बर के अटेवा के शंखनाद रैली को सफल बनाने के लिए सभी का आह्वान किया।बैठक में संचालन का कार्य विष्णु यादव ने किया। साथियों अटेवा का आंदोलन बहुत ही प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है। अटेवा का शंखनाद रैली कार्यक्रम लखनऊ में 21 नवम्बर 2021 को होना सुनिश्चित हो गया है।

नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष
आलोक कुमार ने म्योरपुर के सभी शिक्षकों से कहा कि मैं आज अपना एक स्लोगन देना चाहता हूं:-
“हमको भी पुरानी पेंसन दो या अपनी पेंसन छोड़ो।”
इस बैठक में अवध बिहारी, शमशेर सिंह, भरत सिंह, अनिल यादव, आशिक अली, देव नारायण गुप्ता, सुनील, दीपक, शिवमूर्ति, बसंत यादव सहित काफी संख्या में शिक्षक व अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।