gtag('config', 'UA-178504858-1'); रेणुकूट शिवा पार्क दुर्गा मंदिर पर लगा भक्तों की भीड़, होगा मां भगवती का विशाल जागरण और भंडारा। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

रेणुकूट शिवा पार्क दुर्गा मंदिर पर लगा भक्तों की भीड़, होगा मां भगवती का विशाल जागरण और भंडारा।

रेणुकूट – सोनभद्र / आशीष गुप्ता – सोन प्रभात

रेणुकूट शिवा पार्क दुर्गा मंदिर पर माता के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लग रही है। मंदिर के पुजारी मनदीप गोस्वामी ने बताया कि शरदीय नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू हो चुका हैं। माता के भक्त नवरात्रि के नौ दिन माता दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। इन नौ दिनों में पूजा के दौरान मां के अलग-अलग स्वरूप को विभिन्न चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां अपने भक्तों पर जल्दी प्रसन्न होती हैं। मां दुर्गा प्रसन्न होकर अपने भक्तों के कष्ट दूर करती हैं।

14 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार को नवमी पर कन्या पूजन के साथ ही नवरात्रि समाप्त हो जाएंगी। आगामी नौ दिनों तक मां दुर्गा के नवस्वरुपों का पूजन किया जाएगा। प्रथम दिन माता शैल पुत्री, द्वितीय माता ब्रह्मचारिणी, तृतीय माता चन्द्रघण्टा, चतुर्थ माता कूष्माण्डा, पंचम स्कंदमाता, षष्ठम कात्यायनी, सप्तम कालरात्रि,अष्टम माता महागौरी और नवमी पर माता सिद्धिदात्री का पूजन किया जाएगा। मां दुर्गा आदिशक्ति को नौं स्वरुपों की अलग-अलग महिमा है।


मंदिर के पुजारी मनदीप गोस्वामी ने बताया कि 14 अक्टूबर को मां भगवती का विशाल जागरण होगा और 15 अक्टूबर को विशाल भंडारा का आयोजन किया जा रहा है आप सभी भक्तगण अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर के इस जागरण और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें।

माता के एक परम भक्त दीपक जी ने बताया कि जागरण के समय भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है सभी भक्त माता के भजनों पर खुशी से झूमने लगते हैं और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करके सभी भक्त लोग अपने को धन्य मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close