मुख्य समाचार
लिलासी में भारतीय वन अधिनियम से संबंधित मामले में म्योरपुर पुलिस ने नंदू गोंड को किया गिरफ्तार।
लिलासी – सोनभद्र / आशीष गुप्ता – दिनेश चौधरी / सोन प्रभात
14.10.2021 को थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 71/2021 धारा 147, 148, 149, 307, 504, 506, 353 भादवि एवं 2/3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम व 5/26 भारतीय वन अधिनियम से सम्बंधित एक नफर अभियुक्त नन्दू पुत्र देवरुप गौड़ निवासी ग्राम लिलासी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 45 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गयी ।