मुख्य समाचार
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षामंत्री बने संदीप सिंह लोधी ।
लेख:- यू.गुप्ता – सोन प्रभात
- संदीप सिंह लोधी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र हैं।
वे अपने दादा कल्याण सिंह की परंपरागत सीट अतरौली से दूसरी बार विधायक बने हैं। इस बार वे बेसिक शिक्षामंत्री बने है।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह राजनीति में 2017 में आये थे और अतरौली से चुनाव लड़े और जीत भी हासिल किया।
उत्तर प्रदेश में वे युवा मंत्री के रूप में काफी चर्चित हुए थे । उन्होंने M.A. पब्लिक रिलेशन एंड स्टेटिक कम्युनिकेशन, लंदन यूनिवर्सिटी से किया था। राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। उनके दादा कल्याण सिंह यहां से दस बार विधायक रहे। पिता राजवीर सिंह एटा से सांसद हैं। मां प्रेमलता वर्मा भी पूर्व विधायक हैं।