gtag('config', 'UA-178504858-1'); दीपावली संकल्प जागरूकता अभियान-नागरिक भागीदारी को किया गया प्रबल। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

दीपावली संकल्प जागरूकता अभियान-नागरिक भागीदारी को किया गया प्रबल।

  • शहर के सार्वजनिक स्थलों में आईईसी टीम ने आयोजित किया गया ड्राइव और शपथ।

विंध्य नगर – सिंगरौली / सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” – सोन प्रभात

संचलनालय,नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार और आयुक्त आर पी सिंह में आदेशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा दीपावली संकल्प जागरूकता अभियान के तहत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में आईईसी टीम द्वारा ड्राइव चलाकर सम्पूर्ण शहर में स्वच्छता थीम पर शहर में प्रमुख स्थानों पर लघु रैलियों या प्लॉगिंग ड्राइव का आयोजन और किसी सार्वजनिक स्थान पर सात विन्दुओ पर नागरिको के साथ शपथ का आयोजन किया गया वही दीपावली उत्सव के दौरान नागरिको से संयम बरतते हुए कचरा अधिक न करना और पर्यावरण संरक्षण की अपील की गई और शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त अभियान में जागरूक नागरिक,निकाय की टीम,जनप्रतिनिधियों एवं स्वच्छताग्रहीयों के साथ जागरूकता अभियान आयोजित किये गए।
उक्त सभी भागीदारियों में प्रमुख रूप से नोडल अधिकारी वीबी उपाध्याय, स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह,सन्तोष तिवारी व राजीव सिंह का मार्गदर्शन रहा।

थीम आयोजन के सहयोगियों के रूप मे स्वच्छताग्रही व स्वच्छता प्रकोष्ठ की टीम,आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला ने नागरिक भागीदारी को प्रबल करने में टीम को कॉर्डिनेट किया साथ ही आईईसी टीम डिवाइन से नितेष सिंह,निहाल सिंह,जितेंद्र शाह,विनोद तिवारी,शैलेन्द्र सिंह,नरेंद्र चौबे,सचिन निगम टीम सिटाडेल आईईसी से रोहित चौरसिया,प्रदीप तिवारी,राहुल नापित, अभय पाण्डेय,रोहित सिंह की भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close