gtag('config', 'UA-178504858-1'); भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कर्मबीरों का अंगवस्त्र देकर अभिनन्दन - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कर्मबीरों का अंगवस्त्र देकर अभिनन्दन

  • विश्व के चतुर्थ स्तम्भ के रूप में कार्य कर रहे मीडिया बंधुओं के लोगो को भी अंगवस्त्र व फूल देकर किया गया सम्मानित

उमेश कुमार-बभनी, सोनभद्र(सोनप्रभात)

आज भारतीय जनता पार्टी व भाजयुमों मण्डल बभनी के अध्यक्ष के नेतृत्व में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए अपने आप को जोखिम में डालकर सामाजिक लड़ाई लड़ रहे.पुलिस प्रशासन,स्वास्थ्य कर्मी,जिसमे बभनी थानाध्यक्ष अबिनास चंद्र सिंहा जी नेतृत्व में थाने परिसर में कार्य कर रहे स्टाफ के लोगों एवम स्वास्थ्य अधीक्षक बभनी गिरधारी लाल जी को स्टाफ सहित पुष्प व अंगवस्त्र देकर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।

जिसमे भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य श्री राधेश्याम पाण्डेय जी मंडल अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार दुबे जी,भाजयुमो अध्यक्ष सुधिर कुमार पाण्डेय, गणेश कुमार जायसवाल जी. जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा राधेश्याम पाण्डेय जी,रवि पाण्डेय जी,जिलाध्यक्ष ब्राह्मण सभा सोनभद्र,विशाल जायसवाल मण्डल मंत्री भाजयुमो, महामन्त्री लालकेश कुशवाहा जी. मंडल उपाध्यक्ष जवाहर लाल जोगी जी.मंडल मंत्री भुनेश्वर जायसवाल जी, श्री प्रेमचंद गुप्ता जी, सहित भाजपा व युवा मोर्चा के देवतुल्य कार्यकर्ता व मीडिया बन्धुओं में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद दुबे जी,चंद्रसेन पाण्डेय जी, कलाम जी, ख्वाजा खान जी, श्याम पाण्डेय जी, अरुण पाण्डेय जी, उमेश कुमार, सहीत कई मीडिया बन्धु उपस्थित रहे।

 

बभनी क्षेत्र के समाचार व विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें।
उमेश कुमार 9559355256

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close