gtag('config', 'UA-178504858-1'); उप पद यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग,कमलेश्वर पटेल (पूर्व मंत्री म प्र) ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रस्थान। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

उप पद यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग,कमलेश्वर पटेल (पूर्व मंत्री म प्र) ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रस्थान।

विंध्य नगर / सिंगरौली – सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात

  • सिंगरौली से आगर मालवा तक पहुंचेगी यह उप पद यात्रा।



राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे भारी समर्थन से कांग्रेस जनों में अपार स्फूर्ति का संचार हुआ है!! मध्य प्रदेश में पद यात्रा की बाग डोर पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ नेता दिग्गी राजा एवम कमल नाथ जी तथा राहुल भईया ने संभाल रखा है साथ ही कांग्रेस का उच्च नेतृत्व इस पद यात्रा का मॉनिटरिंग कर रहा है ,बात करे जिला सिंगरौली की तो शहर, ब्लॉक ,गांव , कस्बा हर जगह प्रति दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उप पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिला सिंगरौली में पद यात्रा के समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के अनुसार सभी कांग्रेस जन विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सुदूर क्षेत्रों तक अनेक कार्यक्रमों द्वारा पद यात्रा के उद्देश्य को आम जन तक पहुंचा रहे है!! उसी संदर्भ आज तीन नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा को और भी विस्तार देने के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राहुल भैया के निर्देशन तथा पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में अंबेडकर चौक से संविधान निर्माता अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला समन्यवक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के अगुवाई में पद यात्रा का शुभारंभ किया गया।

इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हुंकार भरते हुए भाजपा के नाकामियों को उजागर करते हुए महंगाई,भ्रष्टाचार,सुरक्षा एवम बेरोजगारी पर अपने उद्बोधन में हुंकार भरी!! जिला समन्वक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के अनुसार पद यात्रा में शामिल सह यात्रियों को रास्ते में नाश्ता, खाना,और सोने के संपूर्ण व्यवस्था की गई है!! यह उप पद यात्रा।आगर मालवा में पहुंचकर राहुल गांधी के पद यात्रा से जुड़ जायेगी!! आज से प्रारंभ यह यात्रा रात में बरगवा में विश्राम कर सुबह आगे के लिए प्रस्थान कर जायेगी।


इस अवसर पर पूर्व सांसद मानिक सिंह पूर्व विधायक सरस्वती सिंह, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अर्चना नागेंद्र सिंह, पूर्व महापौर रेनू शाह, जिला महामंत्री बालमुकुंद सिंह परिहार खुटार, गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी, पदयात्रा जिला समन्वक रमाशंकर शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष राम अशोक शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम शिरोमणि साहवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु शर्मा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सूर्या द्विवेदी, युवक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा सिंह परिहार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष जुल्फिकार अली, जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम, सोमदेव ब्रह्म, सुदामा साकेत, केशव सिंह, पंकज पांडे, शशि कला पांडे, राजेंद्र वर्मा सदस्य जिला पंचायत, बालेंद्र वर्मा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, रूपेश चंद्र पांडे, लखन लाल शाह, अनिल वर्मा, मनोज कुलश्रेष्ठ, अनिल सिंह, शेखर सिंह, दीपेंद्र सिंह, राजेश सिंह, सावित्री सिंह, रविंद्र पटेल पार्षद, अनिल वैश्य पार्षद, भाई लाल शर्मा सरई, लवलेश सिंह, राघवेंद्र श्रीवास्तव, शाहनवाज खान मिनाज, सुदामा कुशवाहा, राम ब्रिज कुशवाहा, अजय सिंह डब्बू, सौरव रघुवंशी, अतुल पांडे, हनुमान जायसवाल, पवन सिंह सखउहा, आशुतोष शाह, रावेंद्र कुमार साह, संजय शाह, महेश शाह ,अरविंद विश्वकर्मा, पिंटू सोनी आदि हजारों लोग पदयात्रा में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close