सोनभद्र – शाहगंज पुलिस ने एक महिला और रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय।

News Posted by – Ashish Gupta@Sonprabhat #sonbhadra_news
- सोनभद्र जनपद के थाना शाहगंज पुलिस द्वारा अवैध गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.12.2021 को थाना शाहगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर हनुमान मंदिर तिराहा शाहगंज के पास से 01 नफर अभियुक्ता माया देवी पत्नी स्व0 शिव प्रसाद निवासी कस्बा शाहगंज थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 35 वर्ष को 1 किग्रा 600 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 73/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ता उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
थाना शाहगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्ता माया देवी पत्नी स्व0 शिव प्रसाद निवासी कस्बा,थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र को 1.6 किग्रा नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 73/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ता उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया । pic.twitter.com/QrNOBEmFrt
— Sonbhadra Police (@sonbhadrapolice) December 6, 2021

गिऱफ्तार अभियुक्ता-
1. माया देवी पत्नी स्व0 शिव प्रसाद निवासी कस्बा शाहगंज थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र ।
बरामदगी-
1. 1.6 किग्रा गांजा ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री दिग्विजय सिंह थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. मुख्य आरक्षी कमलेश सिंह थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।
3. म0आरक्षी प्रतिमा कुमारी थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।
- दो अलग अलग जगहों पर गांजा के साथ गिरफ्तार हुए अभियुक्त और अभियुक्ता।
- रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को गांजा के साथ किया गिरफ्तार।
- थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 01 किग्रा 500 ग्राम गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ~
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.12.2021 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त साहिल उर्फ जियाउल अंसारी पुत्र अब्दुल रहीम निवासी नई बस्ती कस्बा, थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के कब्जे से 01 किग्रा 500 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-704/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त साहिल उर्फ जियाउल अंसारी नि0 नई बस्ती कस्बा,थाना राबर्ट्सगंज,सोनभद्र के कब्जे से 1.5 किग्रा गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया,थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-704/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभि0 उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया pic.twitter.com/XvXVUIJJkd
— Sonbhadra Police (@sonbhadrapolice) December 6, 2021
गिऱफ्तार अभियुक्त-
1. साहिल उर्फ जियाउल अंसारी पुत्र अब्दुल रहीम निवासी नई बस्ती कस्बा, थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
बरामदगी-
1. कुल 01.05 किग्रा गांजा ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 संजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बा राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
2- कां0 अजीत कुमार यादव कस्बा राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
3- कां0 शिवशकंर प्रताप कस्बा राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।