पिंक थान ने गोल्ड मैडल प्राप्त महिलाओं के लिए किया अभिनंदन सम्मान।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
दुद्धी सोनभद्र उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा विगत 9 व 10 दिसंबर 2021 को मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021, बस्ती उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल में दुद्धी आदिवासी पिछड़े क्षेत्र से महिला विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में पिंकथान ग्रुप द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन डी०पी०एस० स्कूल दुद्धी सोनभद्र में संपन्न हुआ।

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से संगीता वर्मा सुपरवाइजर आई०सी०डी०एस० विभाग, वंदना कुशवाहा अनुदेशक
शिक्षा विभाग, उमा गुप्ता अनुदेशक शिक्षा विभाग,व विद्यावती खरवार आंगनवाड़ी कार्यकत्री को प्रदेश स्तरीय खेलों में स्वर्ण व रजत पदक व
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो प्रदान कर माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य संयोजक राजस्व विभाग से लेखपाल अंजना पटेल तथा सामाजिक कार्यकत्री विनीता मसीह थी। समारोह का संचालन भारतीय प्रगतिशील महिला समिति की अध्यक्ष ममता मौर्या द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस पिछड़े आदिवासी क्षेत्र में महिलाओं का प्रदेश स्तरीय खेल में भाग लेना स्वर्ण पदक प्राप्त करना महिला सशक्तिकरण का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, तथा इससे महिलाओं में जागरूकता व सक्रियता तथा विकास का नया अध्याय जुड़ेगा। इस अवसर पर पिंकथान अंतरराष्ट्रीय खेल ग्रुप की सदस्य अन्नपूर्णा वर्मा दिव्या वर्मा, किरण यादव,सुनीता सिंह, कविता यादव, सुनीता देवी, शिखा सिंह, शीला देवी, रेखा देवी तथा प्रभु सिंह एडवोकेट महासचिव दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा, सामाजिक कार्यकर्ता भागीरथी मौर्य, उपेंद्र यादव, नंदलाल खरवार आदि अनेकों गणमान्य लोगों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।