सोनभद्र में नशा का धंधा – जाइलो कार से डाला पुलिस ने 20.5 किलो गांजा पकड़ा।

सोनभद्र – सोनप्रभात / आशीष गुप्ता – अनिल अग्रहरी
- चौकी डाला पुलिस द्वारा जाइलो कार से 20.5 किग्रा गांजा किया गया बरामद।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.12.2021 को रात्रि में थाना चोपन की चौकी डाला पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान सलखन के पास से समय करीब 02.15 बजे 01 जाइलो कार संख्या-सीजी-10 एफ 7964 से कुल-20.5 किग्रा नाजायज गांजा बरामद किया गया।
- कार में सवार लोग रात्रि का फायदा उठाकर भाग निकले –
कार में सवार अभियुक्त नाम पता अज्ञात अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जिसके सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0-329/2021 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
- क्या हुआ बरामदगी ?
1- कुल-20.5 क्रिग्रा गांजा
2- जाइलो कार संख्या-सीजी-10 एफ7964
- बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में रहे शामिल-
1- उ0नि0 मनोज सिह ठाकुर चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन सोनभद्र।
2- हे0का0 आलोक कुमार पाण्डेय चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र।
3- का0 पुनित सिंह , चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र।