gtag('config', 'UA-178504858-1'); अनियंत्रित होकर आटो पलटी,9 यात्री घायल - सोन प्रभात लाइव
अन्यआस-पासक्राइममुख्य समाचार

अनियंत्रित होकर आटो पलटी,9 यात्री घायल

सोनप्रभात लाइव

घोरावल। रॉवर्ट्सगंज-घोरावल मुख्य मार्ग पर केवली में वीरमति विद्या महाविद्यालय के समीप एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमे सवार नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल मे भर्ती घायलों ने बताया कि वे सभी शिवद्वार क्षेत्र के मरगटवा गांव के एक ही परिवार के लोग है। जो रविवार को लड़के के विवाह हेतु लड़की देखने के लिए शाहगंज क्षेत्र मे गए थे। रविवार की देर शाम लगभग सात बजे सभी लोग घर वापस जा रहे थे। केवली मयदेवली गांव मे वीरमति विद्या महाविद्यालय के पास ऑटो

अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद ऑटो मे सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर मदद के लिए पहुंचे और सभी घायलों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में मनीता (30) पत्नी विनोद, आसमीन  (10) पुत्री विनोद, सुलेखा (22) पत्नी राजेश, संगीता (24) पत्नी संतोष, अरविंद (18) पुत्र परदेसी, चौरासी देवी (42) पत्नी परदेसी, फूलगेसा (55) पत्नी रामशकल, मुस्कान (8) पुत्री लल्लू , दुर्गावती (35) पत्नी नंदकुमार घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सभी घायलो के सिर हाथ पैर मे चोट आई। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में उपचार चल रहा था।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close