gtag('config', 'UA-178504858-1'); सफाई ट्रेड यूनियन ने नगर निगम आयुक्त के माध्यम से मुख्य मंत्री को अपनी समस्यायोंसे कराया अवगत। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

सफाई ट्रेड यूनियन ने नगर निगम आयुक्त के माध्यम से मुख्य मंत्री को अपनी समस्यायोंसे कराया अवगत।

विंध्य नगर/ सिंगरौली – सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात

बैढन..अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन 7262 के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार चरण बद्ध आंदोलन के तहत आज दिनांक 20 जुलाई 2023 को संघ के जिला अध्यक्ष कमलेश भंडारी के अगुवाई में एक शिष्ट मंडल ने माननीय आयुक्त महोदय पवन सिंह के माध्यम से एक 18 सूत्रीय मांग पत्र माननीय मुख्य मंत्री मध्यप्रदेश शिव राज सिंह चौहान को प्रेषित किया गया!! जिसमे उनके द्वारा किए गए वादों को याद दिलाते हुए पूरा करने के अपील की गई!! इसमें 18 सूत्रीय मांगों के तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया है!! जिसमें कुछ आवश्यक मांगे निम्न हैं।


1 …2007 से 2016 तक समस्त दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मियों को विनियमित किया जाए..

2.. विनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए..

3..पुरानी पेंशन बहाल की जाय..

4.. ठेका प्रथा को पूर्ण समाप्त किया जाए..

सफाई ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष कमलेश भंडारी ने बताया हम लोग चरण बद्ध तरीके से इस आंदोलन को गति देने का प्रयास करेंगे!! वादों का लॉलीपॉप आखिर कब तक मिलता रहेगा दूसरे चरण में यूनियन अन्य विकल्पों पर विचार करेगी!! ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से कार्यवाहक अध्यक्ष छोटू जी, जिला मंत्री करण,उपाध्यक्ष आर्य प्रकाश ,संगठन मंत्री पिंटू मालिक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close