February 24, 2025 7:42 AM

Menu

3 किलो 500 ग्राम प्लास्टिक बरामद 1200 हर्जाना वसूल।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

नगर पंचायत दुद्धी के द्वारा आज बुधवार को प्लास्टिक के झोला धरपकड़ अभियान के तहत दोपहर मैं नगर पंचायत के कर्मचारियों के द्वारा अभियान चलाए गए। अभियान के तहत बस स्टेशन के पास एक दुकान से 3 किलो 500 ग्राम प्लास्टिक का थैला बरामद किया गया तथा 12 00 रुपए नगद हर्जाने के रूप में वसूल किया गया। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा चलाए गए अभियान के तहत यह कार्यवाही किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में प्लास्टिक के थैले में सामानों की बिक्री करना अवैध और प्रतिबंधित किया गया है इसके बावजूद दुकानदारों के द्वारा बड़े पैमाने पर प्लास्टिक का नगर में उपयोग किया जा रहा है जो गैरकानूनी है। उन्होंने दुकानदारों से कहा है कि अगर प्लास्टिक की थैला झोला आदि में सामान दी गई तो उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए बड़े पैमाने पर हर्जाना लगाया जाएगा और मौके पर वसूल भी किया जाएगा।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On