वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ज्ञानू सिंह बने ओबरा विधान सभा के पर्यवेक्षक।

सोनभद्र – सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” – सोन प्रभात
सभी राजनैतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को आगामी पांच प्रदेशो के विधान सभा चुनाव में प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर जिम्मेदारी सौंपनी प्रारंभ कर दी है, इसी संदर्भ में कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा कांग्रेस कमेटी के जनपद सिंगरौली के महामंत्री एवम वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को ओबरा विधान सभा में पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

बताते चले ओबरा विधान सभा, जिला सोनभद्र का ह्रदय स्थल है। ज्ञानू सिंह के पर्यवेक्षक के रूप में आने की खबर से जनपद सोनभद्र में कांग्रेसी जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। ज्ञानू सिंह अपने ओजपूर्ण भाषण ,मधुर व्यवहार व संगठन कर्ता के रूप में जाने जाते है। आपने राष्ट्रीय महा सचिव प्रियंका गांधी,दिनेश सिंह,राहुल भैया तथा पूर्व मुख्य मंत्री कमल नाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा, मैं उच्च नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा।आपके चयन से कांग्रेस जनों में हर्ष व्याप्त है।