अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप।

डाला/सोनभद्र- संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरी – सोनप्रभात
- स्थानीय चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा पेट्रोल पंप के पास की घटना।
- अर्धनिर्मित मकान में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप।

- सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस जांच में जुटी।
- डाला तेलगुड़वा के पास की घटना।

- संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात शव का नही हो सका शिनाख्त।
चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा में आज सोमवार को अल सुबह नव निर्माधीन मकान में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गया।युवक के गल्ले पर कटा का मिला निशान से पता चला कि किसी धारदार हथियार से गल्ला काट कर युवक की हत्या किया गया है।मौके पर पहुँची पुलिस की कई टीम जाँच में जुटी है।

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार तेलगुड़वा निवासी मकान मालिक रामकुमार पुत्र दयाराम अपने निर्माधीन मकान में काम कराने के लिए मजदूरो को लेकर आया था।इस दौरान बन रहा मकान के एक कमरे में खून से लतपथ शव पड़ा देखकर पास में स्थित पेट्रोल पंम्प कर्मीयो को जा कर बताया।इसके बाद पुलिस समेत अन्य लोगो को जानकारी मिली।सूचना पाकर पहले चोपन थानाध्यक्ष केके सिंह व चौकी प्रभारी डाला मनोज कुमार ठाकुर मौके पर पहुँच गए।पुरे मामले की पड़ताल में जुट गए।थोड़ी देर बाद पुलिस अधीक्षक ए.पी.सिंह , एएसपी विनोद कुमार व डाग स्क्वाड,फिल्ड युनिट,सर्विसलांस,स्वाट,एसओजी की टीम मौके पर पहुँच गहनता से जाँच पड़ताल में जुट गई।शव को कमरे से बाहर निकालने पर पताचला कि उसके गल्ले को किसी धारदार हथियार से काटा गया।जिसके कारण ही उसकी मौत का होना बताया जा रहा है।मृतक शर्ट-पैंन्ट पहना हुआ है।पुलिस का मानना है कि इसी हत्या कही और करके शव को तेलगुड़वा के नव निर्माधीन मकान में फेका गया है।एसपी एपी सिंह ने बताया कि एक अज्ञात युवक का शव मिला है।प्राथमिक जाँच में मिली जानकारी के अनुसार उसकी हत्या किया हुआ है।अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सका है।पुलिस टीम पुरे मामले की जाँच करने में जुटी है।