gtag('config', 'UA-178504858-1'); दु:खद - महान गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन, पीएम ने दी श्रद्धांजलि। - सोन प्रभात लाइव
बॉलीवुडमुख्य समाचार
Trending

दु:खद – महान गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन, पीएम ने दी श्रद्धांजलि।

सोन प्रभात – डिजिटल डेस्क / आशीष गुप्ता

देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करके ये जानकारी दी। बीते दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर में रखा गया था।

रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने इससे पहले शनिवार को जानकारी दी थी कि लता मंगेशकर को स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद वेंटिलेटर से आईसीयू शिफ्ट किया गया था लेकिन अचानक बीते रोज उनकी सेहत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें फिर वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार सुबह उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली।

लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच घर लाया जाएगा, जहां कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां दिवंगत आत्मा को अंतिम सम्मान देंगे।

भारत रत्न से सम्मानित हुई थी लता मंगेशकर

28 सितंबर 1929 को इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं। उनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फिल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फिल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लता की जादुई आवाज के भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। लता मंगेशकर को भारत सरकार ने ‘भारतरत्न’ से सम्मानित किया था।

पीएम ने ट्वीट कर जताया शोक –

ट्विटर अकाउंट से बड़े नामों ने दी श्रद्धांजलि –

 

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close