दुद्धी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रवण गोंड व जीत सिंह खरवार को लेकर चर्चा का माहौल, हो सकते हैं भाजपा का चेहरा।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी /आशीष गुप्ता – सोन प्रभात
- – भाजपा प्रत्याशी घोषित न होने से पूरे विधानसभा में चर्चा जोरों पर।
दुद्धी सोनभद्र। विधानसभा 403 में भाजपा के तरफ से प्रत्याशी घोषित करने में चल रहे प्रतीक्षा के दौरान भाजपा के प्रत्याशियों का एलान आज देर शाम या फिर बुधवार को दुद्धी विधानसभा के प्रत्याशियों का ऐलान होने की संभावना है।
सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी इस बार दुद्धी विधानसभा में अपना प्रत्याशी स्वयं चुनाव मैदान में उतारेगी। तमाम पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है, लेकिन अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी का पत्ता खोला नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज मंगलवार की देर शाम या बुधवार को दुद्धी विधानसभा भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की प्रबल संभावना है। बताया जाता है कि पार्टी हाईकमान श्रवण गोंड और जीत सिंह खरवार में से एक को अपना प्रत्याशी बना सकता है।

कई पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद प्रत्याशी और कार्यकर्ता गांव गांव में प्रचार व्यस्त हो गए। लेकिन भाजपा का कोई कार्यकर्ता अभी तक चुनाव प्रचार में प्रत्याशी को लेकर नहीं लगा है, पार्टी कार्यकर्ता प्रत्याशी के नाम का आस लगाए बैठे हुए हैं। वही हरिराम चेरो के बसपा में जाने से भी सियासी रंगत में बड़ा उलट फेर हुआ है। बहरहाल इंतजार है भाजपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा की।

बीते दिनों सोनप्रभात टीम ने “दुद्धी में का बा?” पर चर्चा किया था जिसकी वीडियो नीचे उपलब्ध है। जिसे देखकर दुद्धी विधानसभा के राजनीति के बारे में काफी कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है।