gtag('config', 'UA-178504858-1'); " दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा " महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट नजरबंद। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

” दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ” महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट नजरबंद।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट को प्रशासन के निर्देश पर दोपहर 12:00 बजे से अनिश्चितकाल के लिए निवास स्थल वार्ड नंबर 2 रामनगर उत्तरी मुहाल दुद्धी स्थित भवन पर नजरबंद कर दिया गया है l ज्ञात कराना है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मार्च 2022 को चूर्क सोनभद्र में आ रहे हैं, प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर सूत्रों की माने तो नजरबंद को देखा जा रहा है।

दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के महासचिव को नजरबंद की सूचना उधर मिलने पर दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय एडवोकेट, दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष राज कुमार अग्रहरि, संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय लाल मौर्य, संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद्रवंशी सहित मोर्चा के विभिन्न लोग महासचिव से मुलाकात किया, अज्ञात कारणों से महासचिव को नजरबंद किए जाने को लेकर दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा एवं अधिवक्ता गणों सहित नगर वासियों में गहरा रोष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close