gtag('config', 'UA-178504858-1'); 3 मार्च को सोनभद्र आएंगी प्रियंका ,रेनुकूट व परास पानी मे जनसभा को करेंगी संबोधित। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

3 मार्च को सोनभद्र आएंगी प्रियंका ,रेनुकूट व परास पानी मे जनसभा को करेंगी संबोधित।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी/ सोनभद्र| 3 मार्च को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र आएंगी | प्रियंका रेनुकूट व परास पानी में जनसभा को सम्बोधित करेंगी| उक्त आशय की जानकारी छत्तीसगढ़ के खाद्य व रसद मंत्री अमरजीत भगत ने दी है|उन्होंने जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जनसभा में पहुँच कर उनके विचारों को सुनने के लिए अपील किया है|प्रियंका कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगी|

बता दे कि प्रियंका गांधी के आगमन की तैयारियां जोरों शोरों पर शुरू हो गयी है छत्तीसगढ़ के तीन मंत्रियों ने अभी से ही दुद्धी व रेनुकूट में डेरा जमा लिया है| छत्तीसगढ़ के खाद्य व रसद मंत्री अमरजीत भगत ,शिक्षामंत्री डॉ प्रेम साय,उद्योग मंत्री कवासी लगमा प्रियंका के जनसभा के तैयारियों में जुट गए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close