UP election result – सोनभद्र के चारो विधानसभा सीटों की लड़ाई। परिणाम घोषित

सोनभद्र – सोन प्रभात / आशीष गुप्ता – वेदव्यास सिंह मौर्य –
- विशेष – सोनभद्र जनपद के चारो विधानसभा पर भाजपा का कब्जा, सपा की करारी हार।
Sonbhdra Vidhan Sabha Election Result -: यूपी चुनाव के सातवें चरण के तहत सोनभद्र की 4 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी जिसकी मतगणना सुबह 8:00 बजे से शुरू हो चुकी है। मतदान प्रतिशत की बात करें तो सोनभद्र जिले में 59.05 फ़ीसदी वोटिंग हुई थी, जिसमें घोरावल में सर्वाधिक 63.30 फ़ीसदी मतदान और सबसे कम 49.63 फ़ीसदी मतदान ओबरा में हुआ था वही रॉबर्ट्सगंज में 60.89 फीसदी और दुद्धी में 61.38 फीसदी वोटिंग हुई थी।
दुद्धी विधानसभा (403) सीट रिजल्ट – राम दुलार गोंड भाजपा प्रत्याशी 6297 वोट से जीते
दुद्धी (एसटी) सीट से इस समय बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के हरिराम चेरो विधायक हैं। पिछली बार उन्होंने बसपा के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड को हराया था। इस बार के चुनाव में यहां से बीजेपी ने रामदुलार गोंड, सपा ने विजय सिंह गौड़, बसपा ने हरिराम चेरो और कांग्रेस ने बसंती पनिका पर दांव खेला था।
- परिणाम की स्थिति – 2022 दुद्धी विधानसभा चुनाव
- – BJP भारतीय जनता पार्टी –कुल प्राप्त मत – 84295+112=84407 जीते
- SP समाजवादी पार्टी – काउंटिंग जारी – कुल प्राप्त मत – 77572+538=78110
- BSP – बहुजन समाज पार्टी – कुल प्राप्त मत – 23825+54=23879
- Congress राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी – कुल प्राप्त मत – 4519+14=4333

घोरावल विधानसभा सीट (400): रिजल्ट Live – परिणाम घोषित ( भाजपा विजयी)
घोरावल सीट से बीजेपी के अनिल कुमार मौर्य विधायक हैं। 2017 में उन्होंने सपा के रमेश चंद्र दुबे को हराया था। इस बार फिर से बीजेपी ने यहां से अनिल कुमार मौर्य को मैदान में उतारा। वहीं सपा ने रमेश चंद्र दुबे, बसपा ने मोहन कुशवाहा और कांग्रेस ने विदेश्वरी सिंह पर दांव खेला है।
- परिणाम स्थिति – 2022 ( भाजपा अनिल कुमार मौर्य ) 23922 वोट से जीते।
- BJP भारतीय जनता पार्टी – कुल प्राप्त मत – 101120+157=101277
- SP समाजवादी पार्टी – कुल प्राप्त मत – 76775+580=77355
- BSP बहुजन समाज पार्टी – कुल प्राप्त मत -46814+127=46941

रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट (401): भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे 5905 वोट से जीते
रॉबर्ट्सगंज सीट से बीजेपी के भूपेश चौबे विधायक हैं, उन्होंने 2017 में सपा के अविनाश कुशवाहा को हराया था। यहां फिर से वही लड़ाई है। बीजेपी ने एक बार फिर से भूपेश कुमार पर ही भरोसा जताया तो सपा ने भी अविनाश कुशवाहा पर दांव खेला। वहीं बसपा से अविनाश शुक्ला मैदान में हैं और कांग्रेस से कमलेश कुमार अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
- परिणाम स्थिति – 2022 रॉबर्ट्सगंज विधानसभा चुनाव
- BJP भारतीय जनता पार्टी – कुल प्राप्त मत – 84354 +142=84496जीते
- SP समाजवादी पार्टी – कुल प्राप्त मत – 78449+426=78875
- BSP बहुजन समाज पार्टी – कुल प्राप्त मत – 32799+88=32887

ओबरा विधानसभा सीट: (402) – परिणाम( संजीव गोंड भाजपा प्रत्याशी जीते) –
ओबरा (एसटी) सीट से इस समय बीजेपी के संजीव कुमार गोंड विधायक हैं। 2017 में उन्होंने सपा के रवि गोंड को हराया था। इस बार के चुनाव में बीजेपी ने फिर संजीव कुमार पर भरोसा जताया। वहीं सपा ने अरविंद कुमार को टिकट दिया था, बसपा से सुभाष खरवार और कांग्रेस से रामराज गोंड भी मैदान में हैं।
- परिणाम स्थिति – 2022 (भाजपा प्रत्याशी संजीव गोंड की जीत)
- BJP भारतीय जनता पार्टी – कुल प्राप्त मत – 78243+121=78364
- SP समाजवादी पार्टी – कुल प्राप्त मत – 51526+396=51922
- BSP बहुजन समाज पार्टी – कुल प्राप्त मत – 20096+35=20131

सोनभद्र जनपद का लोकप्रिय वेब न्यूज साइट सोन प्रभात पर लगातार खबरों से बने रहे।