शहीद-ए-आजम भगत सिंह जन चेतना संस्थान द्वारा दीये जलाकर शहीदों को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि।

सोनभद्र – सोन प्रभात / आशीष गुप्ता
शहीद-ए-आजम भगत सिंह जन चेतना संस्थान द्वारा आज दिनांक 23 मार्च 2022 को जनपद मुख्यालय के स्वर्ण जयंती चौक पर शहीद भगत सिंह शहीद सुखदेव शहीद राजगुरु की शहादत दिवस के अवसर पर 551 दीए जलाकर इनकी शहादत को याद किया गया।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष श्री योगेश कुमार पाण्डेय एवं जिला कार्यकारिणी व सैकड़ों शिक्षक भी मौजूद रहे। सभी ने अपने हाथों से दीए जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर शिक्षक संघ अध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय जी ने कहा कि ऐसे भारत माता के वीर सपूतों के बलिदान को भारत की आने वाली सभी पीढ़ियां याद करेंगी और उनके क्रांतिकारी विचारों से प्रेरित होगी।

भारत के वीर सपूत क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव 23 मार्च 1931 में देश की खातिर हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया था।
फांसी पर जाते समय भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू तीनों मस्ती से गा रहे थे।

मेरा रंग दे बसन्ती चोला, मेरा रंग दे
मेरा रंग दे बसन्ती चोला
माय रंग दे बसंती चोला
शिक्षक संघ अध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय जी ने कहा कि “आप सभी के विचारों ने लाखों भारतीय युवाओं को आजादी की लड़ाई के लिए प्रेरित किया था, आज भी आपके विचार हम सभी का मार्गदर्शन करते हैं।”