CSK New Captain – 14 साल में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स ने बदला कप्तान, धोनी ने जडेजा को दी टीम की कमान।

IPL 2022 News – CSK New Captain –
लेख – आशीष कुमार गुप्ता “अर्ष” – सोन प्रभात
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कमान इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए रवींद्र जडेजा के हाथों में सौंप दी है। IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी की जगह रवींद्र जडेजा (CSK new captain ) करेंगे। 2008 से अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों मे ही रही है। धोनी की गैरमौजूदगी में उपकप्तान सुरेश रैना ने टीम की कमान संभाली थी। रैना के अनसोल्ड रहने के बाद चेन्नई ने जडेजा को अपना कप्तान नियुक्त किया है।
- धोनी की कप्तानी में शानदार रहा चेन्नई का सफर
चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग की सफल टीमों में से एक मानी जाती है। चेन्नई ने 4 बार लीग का खिताब अपने नाम किया है और इन सभी सीजन में धोनी टीम की कमान संभाल रहे थे। भारतीय टीम के लिए 3 ICC ट्रॉफी जीत चुके धोनी ने चेन्नई के लिए भी वही करिश्मा दोहराया था। हालांकि अब चेन्नई धोनी से अलग एक नए कप्तान कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी। धोनी की कप्तान में चेन्नई का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। 4 बार IPL विजेता कप्तान धोनी के नेतृत्व में चेन्नई ने 213 मुकाबले खेले हैं।
- रविंद्र जडेजा ने क्या कहा देखें यहां –
Source – chennaiipl – Instagram Post