मुख्य समाचार
गायत्री प्रज्ञा पीठ पर पांच कुंडीय महायज्ञ सम्पन्न।
दुद्धी – सोनभद्र
जितेंद्र चन्द्रवंशी – सोनप्रभात
दुद्धी/ सोनभद्र|स्थानीय कस्बे के वार्ड नं 5 माँ गायत्री प्रज्ञा पीठ पर आज पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन विधि विधान से गायत्री मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया। पांच कुंडीय यज्ञ में मुख्य जजमान जीवन राम चंद्रवंशी व ज्योति चंद्रवंशी रहें।
व्यास पीठ रामगढ़ से पधारे अनिल , प्रदीप , संतोष ने विधि विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया।
इस मौके पर गायत्री परिवार के महेशानंद भाई ,डॉ गौरव , जितेंद्र चंद्रवंशी, पन्नालाल कुशवाहा , भगवान दास ,मंजू देवी , रमेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहें|