प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र की जनपद स्तरीय बैठक संपन्न।

- प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र की जनपद स्तरीय बैठक प्रदेश संगठन मंत्री /जिला अध्यक्ष श्री योगेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ संपन्न, कहा शिक्षक हित सर्वोपरि है।
सोनभद्र;- यू.गुप्ता / सोन प्रभात
सोनभद्र।
रॉबर्टसगज में दिनांक 26 अप्रैल 2022 को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र की जनपद स्तरीय बैठक प्रदेश संगठन मंत्री /जिला अध्यक्ष श्री योगेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। इस बैठक में समस्त ब्लॉकों के अध्यक्ष व मंत्री सम्मिलित हुए बैठक में जनपद के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई व समस्याओं को दूर करने के लिए रणनीति बनाई गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में चंद्रजीत सिंह ब्लॉक अध्यक्ष बभनी, सर्वेश कुमार गुप्ता वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष एवं ब्लॉक संरक्षक म्योरपुर, भोलानाथ अग्रहरी ब्लॉक अध्यक्ष दुद्धी, लोकपति वर्मा ब्लॉक मंत्री दुद्धी, अविनाश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष कोन, मृत्युंजय सिंह ब्लॉक मंत्री चोपन, तरुण कुमार चौबे ब्लॉक अध्यक्ष चतरा, पंकज पाण्डेय उपाध्यक्ष चतरा, संतोष सिंह ब्लॉक अध्यक्ष घोरावल, सुनील माथुर ब्लॉक मंत्री घोरावल, पवन कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष करमा, सुशील कुमार सिंह ब्लॉक मंत्री करमा, मनीष शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज, राजेश जायसवाल जिला उपाध्यक्ष, अमित चौबे जिला उपाध्यक्ष, राजेश द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे।