शिक्षिका रिया शर्मा को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।

सोनभद्र – सोन प्रभात – आशीष गुप्ता /
प्राथमिक विद्यालय मधका विकास खंड घोरावल में कार्यरत शिक्षिका रिया शर्मा का लम्बी बीमारी के चलते देहांत हो गया।इस दु:खद घटना से बेसिक शिक्षा परिवार में शोक की लहर रही।

उनकी आत्मा की शान्ति हेतु आज शाम को नेहरू पार्क रॉबर्ट्सगंज में एक शोक सभा रखी गयी जिसमें जिलाध्यक्ष श्री योगेश कुमार पाण्डेय समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों व शिक्षकों द्वारा श्रद्धाजंलि दी गयी एवं मृतक आत्मा की शांति के लिए मौन होकर भगवान से प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ,जिला संरक्षक जय प्रकाश राय , सर्वेश कुमार गुप्ता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक संरक्षक म्योरपुर,अमित चौबे,राजेश जायसवाल ,अभिषेक मिश्रा, मनीष शर्मा, दिलीप सिंह, जावेद खान, शाहवेज आलम, मजहर ,संतोष सिंह, सुनील माथुर, मानवेन्द्र सिंह, आशीष, अशोक सिंह, मोहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे।