Sonbhadra News : महिला को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया, मौत से पहले महिला ने दी गवाही।

- सोनभद्र में एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों ने केरोसीन छिड़कर आग के हवाले कर दिया। बाद में महिला की अस्पताल में मौत हो गई, मरने से पहले उसने अपने गुनहगारों के खिलाफ गवाही भी दी है।
सोनभद्र – सोन प्रभात – वेदव्यास सिंह मौर्य / आशीष गुप्ता
Sonbhadra News: सोनभद्र जनपद (Sonbhadra) में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल एक महिला को शादी के 12 साल बाद उसके पति और ससुराल के लोगों ने जिंदा जला दिया। बाद में महिला की अस्पताल में मौत हो गई। महिला ने मरने से पहले गवाही भी दी है। गौरतलब है कि महिला का मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसने अपने पति, सास-ससुर और ननद पर जलाने का आरोप लगाया है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस मामले में पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है।

- महिला ने मौत से पहले दी गवाही
मामला सोनभद्र के पन्नूगंज थानाक्षेत्र के बनौरा गांव का है। यहां एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मरने से पहले उसने गवाही भी दी , उसने कहा कि, “ बुढ़वा-बुढ़िया,दो ननद और ये सभी मिलकर कह रहे थे मर जाओ..ये ही थे सब मिलकर तेल डालकर मार दिया..” ये कहकर महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
- पुलिस ने शिकायत के बावजूद नहीं किया मामला दर्ज
वहीं मरने से पहले महिला की गवाही का वीडियो भी वायरल हो रहा है वीडियो में महिला ने अपने ऊपर हुए हर जुल्म की कहानी बयां की है इधर मृतका के परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।