सोनभद्र: जंगल में मिली अर्द्धनग्न अवस्था में घायल बेसुध युवती मिली, पुलिस जांच में जुटी।

सोनभद्र – सोन प्रभात / अनिल कुमार अग्रहरि
डाला(सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडाड़ से एक किलोमीटर पिछे के जंगल में आज शनिवार की सुबह साढे 6.30 बजे खून से लथपथ अर्ध नग्न अवस्था में एक महिला मिलने से हडकम्प मच गई। युवती को पीआरबी 112 पुलिस ने एम्बुलेंस से चोपन अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर हालत होने पर प्राथमिक उपचार के दौरान जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटनाक्रम की जानकारी होते ही चोपन,व डाला, एसओजी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लेकर मामले की छानबीन में जुट गई।

चोपन थाना प्रभारी के के सिंह के मुताबिक महिला ने बताया की कुछ युवक उसे जबरदस्ती स्कूटी पर बैठाकर जंगल में लेकर चले गए। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर बुरी तरह से पीट दिया। जिससे उसका जबड़ा टूट गया। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। उसके बाद आरोपित मौके से भाग निकले। चोपन पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

थाना प्रभारी ने बताया की महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।