gtag('config', 'UA-178504858-1'); बभनी मण्डल प्रभारी दीपक गोंड़ ने किया 75 बूथों का सत्यापन, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचारराजनैतिक खबरें

बभनी मण्डल प्रभारी दीपक गोंड़ ने किया 75 बूथों का सत्यापन, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद।

उमेश कुमार- सोनप्रभात

बभनी सोनभद्र –

बभनी ब्लाक अंतर्गत थाने के समीप शिव मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी मंडल बभनी के प्रभार के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे दीपक गोंड़  बभनी मंडल के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 75 बूथों के सेक्टर प्रभारी की मौजूदगी में बूथो का सत्यापन किए।

तत्पश्चात भाजपा के पूर्व में  मण्डल अध्यक्ष रहे स्वर्गीय रामौतार सिंह खरवार की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया। भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष रहे जनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल बभनी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे व महामंत्री लालकेश कुशवाहा, बुद्धिराम खरवार, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुधिर पाण्डेय,सुमित सिंह, दीपक गोड़  के साथ आए अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा कैंट वाराणसी मौजूद रहे।

साथ ही  भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी त्रिभुवन सिंह खरवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका जायसवाल, रामेश्वर शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित जौराही के बूथ अध्यक्ष देवशरण गोड़, गंगालाल प्रजापति मण्डल उपाध्यक्ष बभनी, सत्यनारायण तिवारी मण्डल उपाध्यक्ष, सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close