मुख्य समाचार
सोनभद्र : चोपन पुलिस ने 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार।

सोनभद्र – सोन प्रभात / आशीष गुप्ता – वेदव्यास सिंह मौर्य

सोनभद्र।जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 26.06.2022 को थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 150/2022 धारा 354(ख) एवं 325 भादवि से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तगण 01. अभिषेक मोदनवाल पुत्र लक्ष्मण, उम्र लगभग 22 वर्ष 02. विशाल अग्रहरी पुत्र राजकुमार, उम्र लगभग 22 वर्ष, 03. आर्यन मोदनवाल पुत्र शिवचंद उम्र लगभग 21 वर्ष समस्त निवासीगण डाला बाजार, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।