gtag('config', 'UA-178504858-1'); महामहिम द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खुशी में दुद्धी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

महामहिम द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खुशी में दुद्धी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।

  • मानर की थाप पर थिरके आदिवासी।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र तहसील प्रांगण से भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी परंपरा अनुसार मानर कि थाप पर थिरकते हुए दुद्धी के प्रमुख मार्गो से जुलूस की शक्ल में महामहिम राष्ट्रपति जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ नगर भ्रमण किया।

इस मौके पर वन्यजीव बोर्ड सदस्य श्रवण गोंड, भाजपा जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार मिश्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह, अंजनी कुमार जयसवाल, संजीव कुमार तिवारी,जिला मंत्री दिलीप कुमार पांडेय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री सरवर खान, डॉ गौरव सिंह, अपना दल विधानसभा अध्यक्ष राम सुरेश कुशवाहा, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार सोनी,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शेषमणि चौबे,भाजपा मंडल महामंत्री मनीष जयसवाल, पीयूष कुमार अग्रहरी, भाजयुमो मंडल कोषाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी, अनुरोध भोजवाल,अंजनी सिंह, आलोक कुमार जौहरी,सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ मौके पर मौजूद रहे। जुलूस के उपरान्त मुंह मीठा आदिवासी जनप्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ताओं को करा कर खुशी का इजहार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close