मुख्य समाचार
विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला।
दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
दुद्धी/ सोनभद्र| राजस्थान के उदयपुर जिले की घटना ने दुद्धी में विहिप व बजरंग दल में आक्रोश जारी है | आज गुरुवार की शाम 6 बजे विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंक कर रोष जाहिर किया | युवाओं ने कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिले कि फिर कोई ऐसी गलती करने की हिमाकत ना करें| इसके बाद जय श्रीराम के नारे लगाते हुए वापस हुए।
इस मौके पर पीयूष अग्रहरि ,आलोक जायसवाल ,मनीष जायसवाल ,जितेंद्र कुमार ,सूभेष मौर्या ,सोनू जायसवाल ,धंनजय , कौशलेंद्र अग्रहरी ,अजय कुमार गुप्ता के साथ काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे|