सोनभद्र :शक्तिनगर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे सें 01 किग्रा 100 ग्राम गांजा किया बरामद।

सोनभद्र / सोन प्रभात – आशीष गुप्ता / वेदव्यास सिंह मौर्य
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 01.07.2022 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 85/2022 धारा 379, 411, 414 भादवि व 3(2)क सार्वजनिक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम तथा मु0अ0सं0 87/2022 धारा 379, 411, 412, 414 भादवि व 3(2) क सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त शिव लाल उराव पुत्र स्व0 हजारी उराव, निवासी दलेली, थाना मेराल, जिला गढ़वा, झारखण्ड हाल पता दुद्धीचुआ जी0एम0 के पीछे अम्बेडकर नगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 किग्रा 100 ग्राम गांजा बरामद कर उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 93/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।

- गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ये रहे शामिल-
1- उ0नि0 बंशराज यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
2- हे0का0 शोभनाथ, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
3- का0 जयप्रकाश यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।