आद्य प्रमुख संचालिका लक्ष्मी बाई केलकर का जन्म दिन पर राष्ट्र सेविकाओं द्वारा किया गया नमन।

विंध्य नगर – सिंगरौली / सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात
- बैढन स्थिति ताली में भोलेनाथ मंदिर पर राष्ट्र सेविका समिति केद्वारा पूजा अर्चना के साथ मनाया अवतरण दिवस।

आज सैकड़ो समिति के सदस्यों द्वारा ताली में स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर पर पूजा अर्चना,भक्ति गीत,एवम भजन गा कर वंदनीय लक्ष्मी बाई मौसी जी को उनकी जयंती पर याद किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्र सेविका की सह संयोजिका अर्चना मिश्रा व बौद्धिक प्रमुख अनीता गुप्ता ने वंदनीय मौसीजी के कृतत्व व व्यकित्त्व पर प्रकाश डालते हुए बताया वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर “मौसी जी” प्रखर विचारक और वक्ता ही नहीं,संवेदन शील,सौम्य, वात्सल्य पूर्ण व्यक्तित्व की धनी थी,साथ ही कुशल संगठन कर्ता और विनम्रता और दयालुता की प्रतिमूर्ति थी,पीड़ित व्यक्ति की सेवा को सबसे बड़ा मानव धर्म मानती थी, यही कारण है आज करोड़ों राष्ट्र सेविकाएं आपके विचारो से प्रभावित होकर एवम प्रेरणा लेकर मानव निर्माण एवम राष्ट्र के उन्नति के लिए समर्पित है!!बौद्धिक प्रमुख श्री मती अनीता गुप्ता ने आदर निया वंदनीय मौसी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण और उच्च नैतिकता की प्रतीक थी मौसी जी,सेविकाओं के प्रति मां तुल्य भाव रखती थी,अपने संस्कृति और इतिहास के प्रति संवेदनशीलता थी आपके विचारो में, राष्ट्र निर्माण ,शुचिता,नैतिकता को ही वरीयता थी, आज हम सभी सेविकाएं नौ अगस्त को उनकी जयंती संकल्प दिवस के रूप में मना रहे है!! आज सैकड़ो सेविकाओं द्वारा ताली स्थित भगवान भोले नाथ के मंदिर पर भजन , कीर्तन,तथा गोष्ठी द्वारा वंदनीय मौसी जी को नमन किया।

इस शुभ अवसर पर राष्ट्र सेविका की सह संयोजिका अर्चना मिश्रा, बौद्धिक प्रमुख अनीता गुप्ता सहित नीता विश्व कर्मा,सविता केशरी,सीमा केशरी,अंजू जैसवाल,मंजू कटारे सहित सैकड़ों राष्ट्र सेविकाये उपस्थित रही।