नगर निगम ने प्रदूषण बोर्ड के साथ संयुक्त रूप से की छापेमारी।

- 5 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जप्त करते हुए 1000 रुपये की चालानी कार्यवाही।
विंध्यनगर – सिंगरौली / सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात
1जुलाई से प्रशासन द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है जिसकी जागरूकता हेतु आयुक्त आर पी सिंह के निर्देशानुसार जून माह में नगर निगम की आईईसी टीम द्वारा शहर में प्रतिबंध की जानकारी दुकानदारों से सांझा की गई थी और सबको सचेत किया गया था।

प्लास्टिक विक्रेताओं, संग्रहणकर्ताओं सहित ठेले खुमचे वालो पर क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड और नगर पालिक निगम सिंगरौली के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से सिंगल यूज़ प्लास्टिक उपयोगकर्ताओं के यहां छापा मार कर 5 किलो से अधिक प्लास्टिक की जप्ती की गई वही थोक विक्रेताओं पर चालानी कार्यवाही करते हुए 1000 जुर्माना वसूला गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान दुकानदारो को समझाइश देते हुए पम्पलेट का वितरण किया गया जिसमें तय मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई है।

छापामारी कार्यवाही में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड से बृजेन्द्र सिंह गहरवार,
आर डी वाग, आर डी पांडेय और मनोज सिंह सहित नगर पालिक निगम टीम से उप स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी,सिटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेंद्र सिंह,डिवाइन टीम से संदीप सिंह एवं आईईसी टीम से रोहित चौरसिया, जितेंद्र शाह व टीम की प्रमुख उपस्थिति रही।
