gtag('config', 'UA-178504858-1'); सनातन संस्कृति के दम पर विश्व का कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध भारत - संतोष कुमार शुक्ला - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

सनातन संस्कृति के दम पर विश्व का कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध भारत – संतोष कुमार शुक्ला

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

  • मुख्य अतिथि भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल दुद्धी द्वारा आयोजित व्याख्यान चर्चा परिचर्चा में समसामयिक विषयों पर मुखर होकर बोले वक्ता।

दुद्धी सोनभद्र भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल दुद्धी द्वारा आयोजित आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव एवं केंद्र सरकार के सुशासन, गरीब कल्याण के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर गुरु पूर्णिमा पर व्याख्यान चर्चा परिचर्चा के मुख्य अतिथि संतोष कुमार शुक्ला क्षेत्रीय संयोजक प्रचार प्रसार निर्माण वितरण भाजपा काशी क्षेत्र सदस्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भारत मैं अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण गरीब कल्याण, सेवा, सुशासन, और सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर निष्ठा पूर्वक कार्य संपादित किया, सनातन संस्कृति के दम पर विश्वकल्याण का भाव लिए सतत सरकार कार्य कर रही हैं,धारा 370,35A, ट्रिपल तलाक आदि ऐतिहासिक फैसले के मुख्य कंठ से प्रशंसा किया गया,देश में धार्मिक कट्टरता,दुद्धी परिक्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में धर्मांतरण पर कार्य करने पर जोर दिए जाने की बात कहीं, साथ ही इस्लामीकरण से देश के खतरों के प्रति आगाह किया।

विधानसभा चुनाव उपरांत पहली बार पहुंचे दुद्धी विधानसभा चुनाव प्रभारी ने सफलता के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया l विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला जज राजेंद्र चौधरी नें गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरुओं को याद किया, साथ ही विश्व में भारत के प्रधानमंत्री कों विकसित देश अमेरिका, रूस,ब्रिटेन, जापान आदि देश के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री द्वारा एक मुलाकात का इंतजार भारत के प्रधानमंत्री से किया जाता है, यूक्रेन रूस के युद्ध में भी भारत में अपने नागरिकों की सुरक्षा जिस प्रकार से की वह सर्वविदित है यह धानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व से ही संभव हो पाया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय ग्रामीण अंचल जिला प्रमुख नंदलाल अग्रहरी नें एकजुटता पर जोर देने की वकालत की जिससे लंबे समय तक ऐसी सरकार देश में रहे,जिला मंत्री दिलीप पांडेय ने डबल इंजन की उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र तक कार्य के माध्यम से प्रत्येक तबके में विश्वास कायम किया हैं l भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला प्रचारक मनोज मिश्र ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास लेकर करसरकार कर रही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल संयोजक जितेंद्र चंद्रवंशी नें मुख्य अतिथियों का आयोजक मंडल द्वारा अंगवस्त्रम एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जितेंद्र चंद्रवंशी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की मुख्य कंठ से प्रशंसा की गई,कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विंढमगंज शेषमणि चौबे, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार सोनी,मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार, कोषाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अनुराग त्रिपाठी, अभिनव सिंह, जगन्नाथ शर्मा, जीवन राम चंद्रवंशी, दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर लाल अग्रहरी एडवोकेट, आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सहसंयोजक शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close