gtag('config', 'UA-178504858-1'); चोपन पुलिस को मिली बडी सफलता 02 नफर वारण्टी गिरफ्तार - सोन प्रभात लाइव
अन्यआस-पासक्राइममुख्य समाचार

चोपन पुलिस को मिली बडी सफलता 02 नफर वारण्टी गिरफ्तार

डाला/अनिल कुमार अग्रहरि/सोनप्रभात

डाला सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में वारण्टी/ वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना चोपन पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय श्रीमान विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) सोनभद्र द्वारा निर्गत वारण्ट सम्बन्धित मु0न0 559/20 धारा 342/363/366ए,370 भादवि व 16/17 पोक्सो एक्ट बनाम मुन्ना बगैरह थाना चोपन जनपद सोनभद्र से

सम्बंधित वारण्टी मुन्ना पुत्र बुधई निवासी अम्मा टोला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 55 वर्ष व माननीय न्यायालय मुख्य न्यायाधीश परिवार न्यायालय सोनभद्र द्वारा निर्गत वारण्ट सम्बन्धित प्रकीर्ण वाद सं0 388/21 धारा 128 सीआरपीसी बनाम सत्यपाल से सम्बन्धित वारण्टी सत्यपाल सिंह पुत्र हरिपाल सिंह निवासी मारकुण्डी (घाटी नीचे) थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 38 वर्ष को इनके घर से आज सुबह 09.30 व 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही कर वारण्टी गण को माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक,
उ0नि0 मु० मेराज खाँ,
उ0नि0 रविन्द्रनाथ पाण्डेय,उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर सिंह चौकी प्रभारी गुरमा,का0 सत्यम सरोज चौकी गुरमा शामिल रहे।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close