gtag('config', 'UA-178504858-1'); बभनी ब्लॉक के गांवों में भाजपा,भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर की 129वी जयंती। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

बभनी ब्लॉक के गांवों में भाजपा,भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर की 129वी जयंती।

उमेश कुमार / लल्लन प्रसाद (धनखोर)सोनप्रभात
बभनी /सोनभद्र –

  • दलितों के बस्ती में जाकर अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प व माला अर्पित कर जरूरत मन्दो में खाद्यान्न किया गया वितरण।
  • धनखोर गांव में भी सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। 

बभनी।भारतीय संविधान के शिल्पकार व महान समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी 129वी जयंती पर भाजपा, भाजयुमों मंडल बभनी के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प व माला अर्पित कर उनकी 129वी जयंती असनहर ग्राम सभा के दलितों बस्ती के लोगों के बीच में जाकर मनाई गई।

वहीं ग्राम सभा धनखोर में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए बुद्धि राम सिंह  भाजपा मंडल महामंत्री बभनी एवं शीतल प्रसाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि,     लल्लन प्रसाद बूूूथ उपाध्यक्ष धन खोर, लक्ष्मण प्रसाद, यमुना प्रसाद, जगदीश प्रसाद ,राजेश कुमार, सुषमा देवी कार्यकर्ता गण भाजपा एवं अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

 

साथ ही विधवा, असहाय बृद्धजनो को भाजपा भाजयुमों कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों को खाद्यान्न भी वितरित किया गया।

जिसमे मुख्य रूप से भाजपा बभनी के मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे,भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुधिर कुमार पाण्डेय,अमरदेव पाण्डेय जी,आईटी सेल भाजपा बभनी उमेश कुमार,महामन्त्री लालकेश कुशवाहा,ग्राम प्रधान असनहर सफीक अहमद,उपाध्यक्ष भुनेश्वर जायसवाल,बूथ अध्यक्ष बसन्तदेव पाण्डेय,संतोष गौतम, राधेश्याम गौतम,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बभनी क्षेत्र के समाचार व विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें।
उमेश कुमार 9559355256

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close