“मजबूती की झलक” के बीच “निखरता कुनबा”… उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यकारिणी म्योरपुर बैठक।

sonbhadra :- यू.गुप्ता – Sonprabhat
सोनभद्र/ म्योरपुर. उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ म्योरपुर सोनभद्र के तत्वावधान मे सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं, शिक्षा मित्रों और अनुदेशक भाईयो की सभी समस्याओं को लेकर एक बैठक जरहा अजिरेश्वर महादेव मन्दिर में आयोजित किया गया। जिससे भारी संख्या में सभी सम्मानित लोग उपस्थित हुए।
सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं, शिक्षा मित्रों और अनुदेशक भाईयो की समस्याओं को सुना गया। संगठन इन सभी मुद्दो पर गम्भीर है, आप सभी की समस्याओं को जल्द से जल्द जिलाध्यक्ष महोदय के सामने रखा जाएगा और उसका निदान किया जायेगा।

इस बैठक मे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक संरक्षक सर्वेश कुमार गुप्ता जी ने कहा कि ” शिक्षक हित सर्वोपरी है। संगठन में प्रत्येक व्यक्ति का विशेष महत्व होता है इसलिए जब हम सभी लोग संगठित होकर कोई कार्य करते है तो उसके परिणाम में सिर्फ सफलता ही देखने को मिलती है। संगठन अपनी-अपनी कार्य क्षमता से किसी भी कार्य को नया आयाम प्रदान कर सकते हैं।”
इस बैठक मे ब्लॉक महामंत्री बब्बन प्रसाद गुप्ता जी ने का कि “शिक्षक के जीवन में संगठन का बहुत बड़ा महत्व है। अकेला शिक्षक शक्तिहीन है, जबकि संगठित होने पर उसमें शक्ति आ जाती है। संगठन की शक्ति से मनुष्य बड़े-बड़े कार्य भी आसानी से कर सकता है। संगठन में ही मनुष्य की सभी समस्याओं का हल है।”

इस बैठक मे ब्लॉक अध्यक्ष पवन शुकलेश ने कहा कि “संगठन का कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जबकि असंगठित होने पर दुश्मन जब चाहे आप पर हावी हो सकता है। संगठन का प्रत्येक क्षेत्र में विशेष महत्व होता है।”

इस कार्यक्रम मे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक संरक्षक सर्वेश कुमार गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष
पवन शुकलेश, ब्लॉक महामंत्री बब्बन प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, हिरामणी विश्वकर्मा जी ब्लाक अध्यक्ष शिक्षामित्र, सुमन यादव महिला ब्लाक उपाध्यक्ष, अजीत गुप्ता ब्लाक प्रवक्ता, राजेन्द्र वैश उपाध्यक्ष, कैलाश चन्द्र प्रचार मंत्री, अवधेश कुमार सिंह संगठन मंत्री, प्रमोद जायसवाल उपाध्यक्ष, धर्मराज एकाउटेड, आर्दश कुमार दीक्षित एडिटर,ओम शंकर नारायण संगठन मंत्री प्रह्लाद वर्मा जी, राम सजीवन, सुरेन्द्र सिंह, , गौरी शंकर, भुवनेश्वर बैस, गौरी शंकर गुप्ता, प्रदीप सिंह, नन्द लाल, वकील अहमद, दयानंद, रविन्द्र श्रीवास्तव, अभिमन्यु जायसवाल, अजय मौर्या, मन्नू वर्मा, महेन्द्र, संतोष जायसवाल आदि काफी संख्या मे शिक्षक, शिक्षिकाये शिक्षा मित्र और अनुदेशक भाई लोग उपस्थित थे।