चुनौती पूर्ण रहेगा “आप” महापौर का कार्य काल।

विंध्य नगर / सिंगरौली – सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात
- तीसरे इंजिन की नगर सरकार न बनने से गड़बड़ाया समीकरण।
- विकास कार्यों को लेकर नगर वासी चिंतित।
दिनांक 5 अगस्त को विधिवत नगर महापौर का एवम 45 वार्ड के पार्षद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हो जाएगा , उसी दिन नगर निगम अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रस्तावित है!! यह सब वैधानिक कार्य होते ही नगर सरकार का विधिवत कार्य प्रारंभ हो जायेगा!! परन्तु प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम “अध्यक्ष” हेतु घेरा बंदी एवम जोड़ तोड़ प्रक्रिया जोरों पर है , अड़ी बाजों द्वारा अलग अलग कयास लगाए जा रहे है,कांग्रेस ,आप ,बसपा,निर्दलीय मिलकर एक नए गठ बन्धन के साथ यह प्रतिष्ठित कुर्सी पर अपना कब्जा चाहते हैं, वही 22 विजयी भाजपा पार्षद वाली अपने पार्षदों के घेरा बंदी में लगी है!! राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी और तोड़ फोड़ विशेषज्ञ अपने काम में लग गए है!! प्रशासन व शासन सतर्क है , भाजपा का उच्च नेतृत्व भी इस सीट पर पैनी नजर रखे हुए है।

बताते चले सिंगरौली का महापौर पद पर “आप” प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने जीत कर मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में इतिहास कायम किया है अत इस जिले को आम आदमी पार्टी का प्रवेश द्वार माना जा रहा है!! आम आदमी संशय में है क्या यह महापौर खुल कर कार्य कर पाएगा!! अभी से सवाल उठने प्रारंभ हो गए है नगर निगम प्रशासन द्वारा कुछ वार्डो में 25 करोड़ के टेंडर पास कर मामला विवादास्पद बना दिया गया है ,जिसे आम आदमी इसे टकराव का प्रथम रुझान के रूप में देख रहा है!!