राजाराम केसरी को सर्व सम्मति से पुनः अध्यक्ष बनाय गया। संयुक्त व्यापार मंडल का निर्वाचन संपन्न।

तीनवर्ष के लिए पदाधिकारी हुए चयनित
सिंगरौली- विंध्यनगर – सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात
जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन बैढ़न में संयुक्त व्यापार मंडल बैढ़न की सामान्य सभा की बैठक एवं नए सत्र तीन वर्षों के लिए पदाधिकारियों का निर्वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें मुख्य चुनाव प्रभारी राजेंद्र गोयल, सह चुनाव प्रभारी डॉ.डीके मिश्रा व सह चुनाव प्रभारी रमेश शाह ने अहम भूमिका निभाई।

व्यापार संघ की चुनावी प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए राजाराम केसरी, उपाध्यक्ष पद के लिए अभिलाष जैन, सुरेंद्र नोतवानी गोपाल अग्रवाल,सचिव पद के लिए अजय जायसवाल, सह-सचिव पद के लिए संजय ताम्रकार, सरदार स्वर्ण सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल सोनी कतारू का चयन किया गया। निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा निष्पक्षता पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेन्द्र नोतवानी ने किया वहीं अनेक व्यापारियों ने संगठन के विस्तार पर जोर दिया,तथा अपने सुझाव प्रस्तुत किए!! वरिष्ठ सदस्य कामता नाथ केशरवानी ,सजन अग्रवाल ,सुरेंद्र गुप्ता ने संगठन को और भी गति देने के लिए अपने महत्व पूर्ण विचार प्रस्तुत किए!!
संयुक्त व्यापार संघ के निर्वाचन कार्यक्रम में शहर के सभी प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यापारीगण मौजूद रहे। बताते चले यह संगठन व्यापारियों का एक प्रभाव शाली संगठन है जो व्यापारियों के हित के लिए तो संघर्ष करता ही है साथ ही आम जरूरत मंद तथा प्रशासन के हर जन उपयोगी चाहे सुरक्षा नियमों का कार्यक्रम हो या प्रदूषण के प्रति जंग ,पौधारोपण,रक्तदान,टीका करण,आदि जागरूकता कार्य क्रम में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाता रहा है, यही कारण है प्रशासन द्वारा यह संयुक्त व्यापार मंडल अनेकों बार सम्मानित हो चुका है।

व्यापारी नेता तथा सक्रिय सदस्य जगदीश कटारे ने बताया हमारे इस संगठन में संवैधानिक रूप से हर तीन वर्ष में चुनाव होता है परंतु कोई प्रतिस्पर्धा नही होती सर्व सम्मत से हम लोग अपनी कमेटी का गठन कर लेते है!! यही कारण है यह संगठन एकजुटता के साथ सक्रिय रहता है!! और जिले में एक प्रतिष्ठित संगठन के रूप में जाना जाता है!!