gtag('config', 'UA-178504858-1'); Today History : बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत आज के दिन की, और भी जानें आज का इतिहास। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचारशिक्षा

Today History : बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत आज के दिन की, और भी जानें आज का इतिहास।

संकलन- एस0के0 गुप्त “प्रखर”- सोनप्रभात

इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप और हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। आज 10 नवंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं । जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए।

10 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:–

  • 1885- गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
  • 1950: अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
  • 1951- अमेरिका में डायरेक्ट डायलिंग फोन सेवा प्रारम्भ हुई।
  • 1983- बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।
  • 1989- जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू हुआ।
  • 1994- पुलिस ने श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू में पहुंचकर अपना कहर बरपाया।
  • 1997- वर्ल्ड कॉम और एमसीआई कम्युनिकेशन ने 37 बिलियन में विलय की घोषणा की. यह उस वक्त तक अमेरिका का सबसे बड़ा विलय था।
  • 1997- चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
  • 2001- भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
  • 2004- झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित।
  • 2006- कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।
  • 2007- एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
  • 2008- भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 2008- भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती।
  • 2008- सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75% की कटौती की।
  • 2008- नासा ने मंगल ग्रह के लिए अपने फ़ीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा की।

10 नवंबर को जन्मे व्यक्ति –

  • ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म 1483 में हुआ।
  • मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का जन्म 1750 में हुआ।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म 1848 में हुआ ।
  • अमेरिकी संगीतकार और गीतकार जॉनी मार्क्स का जन्म 1909 में हुआ।
  • राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म 1920 में हुआ।

10 नवंबर को हुए निधन –

  • अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि और विचारक इबने अरबी का निधन 1240 में हुआ।
  • भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का निधन 1908 में हुआ।
  • हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्य लेखक गंगाप्रसाद अग्निहोत्री का निधन 1931 में हुआ।
  • फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का 1970 में देहांत हुआ।
  • भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का निधन 1995 में हुआ।
  • राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन 2013 में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close