gtag('config', 'UA-178504858-1'); दिव्यांग बच्चों के साथ जौनपुर के जिला अधिकारी महोदय ने किया ध्वजारोहण। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

दिव्यांग बच्चों के साथ जौनपुर के जिला अधिकारी महोदय ने किया ध्वजारोहण।

सोन प्रभात – यू. गुप्ता

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर रचना विशेष विद्यालय (दिव्यांग विद्यालय) मे आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जौनपुर महोदय ने ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारीजौनपुर, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी महोदय उपस्थित थे। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने रँगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।

इस अवसर पर लायंस क्लब जौनपुर “सूरज” (321E) के उपस्थित सदस्यों में आनंद स्वरूप साहू, संतोष कुमार साहू उर्फ़ बच्चा, विकास साहू, आशीष त्रिपाठी, राजेंद्र खत्री, अरविंद जायसवाल, अनिरुद्ध कुमार, विनोद कुमार शर्मा, नसीम अख्तर, ईश्वर चंद्र मोदनवाल, संतोष मौर्या, ललित कुशवाहा, रेखा मौर्या, प्रीति साहू, ममता खत्री, मीना साहू, बिंदु सिंह, अरुण कुमार सिंह, त्रिपुण भास्कर, सतीश चंद्र मौर्या, सर्वजीत कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार साहू आदि लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close