gtag('config', 'UA-178504858-1'); संपन्न हुआ भाजपा का तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

संपन्न हुआ भाजपा का तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण।

विंध्यनगर – सिंगरौली – सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” – सोन प्रभात

 

  • तीन दिसंबर से पांच दिसंबर तक चला प्रशिक्षण कार्यक्रम।
  • संगठन के मूल सिद्धांतों को आत्म सात कर समाज निर्माण में महती भूमिका अदा करें कार्यकर्ता ; कांत देव सिंह
  • हाथ में पैड कलम…कंधे पर बैग ..गले में भाजपा लिखा हुआ दुपट्टा.. चेहरे पर सीखने की ललक…नाश्ता, भोजन, रात्रि विश्राम सभी मुफ्त !!

आपको बस सीखना है ,प्रशिक्षण लेना है ,और एक सुसंस्कारित तथा आदर्श कार्य कर्ता के रूप में समाज व देश के सामने स्वय को प्रस्तुत करना है.. इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण एवम कार्य शाला का तीन दिवसीय आयोजन विंध्य नगर स्थित होटल नीलम पैलेस में संपन्न हुआ!!

करीब दो सौ कार्यकर्ता तथा दूर दराज से पधारे अनेक गण मान्य मंत्री जनों, प्रदेश स्तर के तथा जनपद के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी जनों एवम जनपद सीधी एवम सिंगरौली के माननीय विधायक जन एवम लोक प्रिय सांसद रीति पाठक तथा पार्टी के संभागीय पदाधिकारी अतिथियों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी की सफल यात्रा एवम नैतिक मूल्यों को आत्म सात कर सत्ता को सेवा भावना बनाने तथा अनुशासित कार्य कर्ता बनकर बेहतर समाज निर्माण में अपनी अमूल्य भूमिका प्रदान करने के लिए प्रेरित किया!!


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवम दीनदयाल उपाध्याय के माल्यार्पण से प्रारंभ होकर समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह के उद्बोधन से समाप्त हुआ!!

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने की एवम संगठन प्रभारी विनोद यादव, सांसद रीति पाठक,रणवीर रावत, राजेश पांडेय,विधायक गण रामलल्लू वैश्य,विधायक अमर सिंह,विधायक सुभाष वर्मा , देवसर पूर्व विधायक मेश्राम जी प्रदेश कमेटी सदस्य राम निवास शाह, चंद्र कांत विश्व कर्मा ( पूर्व नगर निगम अध्यक्ष) सहित वरिष्ठ नेताओं ने प्रक्षुओं को मार्ग दर्शित किया!! सफल संचालन प्रवीण तिवारी तथा आभार प्रदर्शन राजकुमार दुबे ने किया!! कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र मेश्राम,प्रेमवती खैरवार,सुंदर लाल शाह, किरण सोनी,सरोज सिंह, विनीता सिंह, दिलीप शाह, लाल पति साकेत,योगेंद्र श्रीवास्तव ,संजीव अग्रवाल, नरेश शाह ,कृष्ण कुमार कुशवाहा ,पूनम गुप्ता, बबीता जैन,कलावती यादव विंध्य नगर मंडल अध्यक्ष भारतेंदु पांडेय, व्यवस्था में लगे आशुतोष सिंह,आशुतोष सोनी,अभिषेक दुबे, सुनील , सहित भाजपा के सभी अनुषांगिक संगठनों के समस्त जिला अध्यक्ष एवम सैकड़ों कार्य कर्ता उपस्थित रहे!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close