30 किग्रा गांजा के साथ दो महिलाएं सहित तीन गिरफ्तार।

सोनभद्र – सोनप्रभात – वेदव्यास सिंह मौर्य
सोनभद्र जिले रायपुर पुलिस ने अन्तर्प्रान्तिय गिरोह के दो महिलाओं सहित तीन लोगों को 30 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

बतादें कि रायपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो महिलाएं के साथ एक पुरुष टैम्पो पर बिहार से गांजा लेकर रावर्ट्सगंज की तरफ जा रहे हैं। तत्काल थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह मय हमराही महिला पुलिस सहित थाना मोड़ बैरियर पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिए। थोड़ी देर बाद एक टैम्पो आया। टैम्पो के छत पर दो कपड़े का गट्ठर दिखाई दिया। तलाशी लेने पर गट्ठर में एक एक किग्रा प्लास्टिक पैकिंग में गांजा बरामद हुआ। नाम पता पूछने पर उन्होंने बताया 1- राकेश बाई स्त्री महेंद्र निवासी पड़ौरा थाना नागौद जिला सतना मध्यप्रदेश 2- बरेंनी बाई स्त्री हिलौंदा निवासी उचेहरा थाना नागौद जिला सतना मध्यप्रदेश 3- नन्हूं पुत्र हिलौंदा निवासी उचेहरा थाना नागौद जिला सतना मध्यप्रदेश के निवासी हैं। तीनो को 65/22,66/22,67/22 धारा 8/20 नारकोटिक्स एक्ट में जेल भेज दिया गया।