ब्लाक राबर्टसगंज का सदस्यता अभियान प्रदेश संगठन मंत्री/ जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय की सदस्यता रसीद काटकर किया गया शुभारंभ।

लेख:- यू.गुप्त – सोन प्रभात
राबर्टसगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई सोनभद्र का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से चलाया जा रहा है। ब्लॉक राबर्टसगंज में आज दिनांक 4 सितंबर 2022 को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद सोनभद्र के जिला कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष शर्मा व कोषाध्यक्ष अभिषेक सोनकर ब्लॉक मंत्री रविंद्र कुमार सिंह के द्वारा ब्लॉक राबर्टसगंज का सदस्यता अभियान प्रदेश संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय, जिला संरक्षक जय प्रकाश राय, जिला महामंत्री रविंद्र नाथ चौधरी की सदस्यता रसीद काटकर शुरुआत किया गया।

इस अवसर जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय ने जनपद के सभी शिक्षक /शिक्षिकाओं से अपील किया है कि “सभी लोग ब्लॉक स्तरीय सदस्यता अभियान में प्रतिभाग करते हुए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बने एवं संगठन को मजबूत करें। जिससे कि समस्त शिक्षकों की लड़ाई हर स्तर पर संगठन लड़ सके।”

इस अवसर पर जिला संरक्षक जय प्रकाश राय ने कहा कि “शिक्षक के जीवन में संगठन का बड़ा महत्व है। अकेला शिक्षक शक्तिहीन है, जबकि संगठित होने पर उसमें शक्ति आ जाती है। संगठन की शक्ति से शिक्षक बड़े-बड़े कार्य आसानी से कर सकता है। संगठन में ही शिक्षक की सभी समस्याओं का हल होता है।”