मुख्य समाचार
सोनभद्र : पन्नूगंज पुलिस ने 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार।

सोनभद्र – सोनप्रभात – वेदव्यास सिंह मौर्य / आशीष गुप्ता
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.09.2022 को थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा ग्राम कैथी मोड़ के पास से 01 नफर हेरोइन तस्कर मुकेश सिंह कुशवाहा पुत्र स्व0 देवेन्द्र सिंह कुशवाहा, निवासी परसौटी, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 32 वर्ष के कब्जे से 7.5 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना पन्नूगंज पर सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गयी ।

गिरफ्तारी का विवरण
- मुकेश सिंह कुशवाहा पुत्र स्व0 देवेन्द्र सिंह कुशवाहा, निवासी परसौटी, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 32 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण
- अभियुक्त के कब्जे से 7.5 ग्राम हेरोइन बरामद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उप निरीक्षक आशीष सिंह, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
- आरक्षी फिरोज अहमद थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र